मप्र / 4 विधायक अभी भी लापता; दिग्विजय ने कहा- परिजन केस दर्ज कराएं, हॉर्स ट्रेडिंग के लिए शिवराज और नरोत्तम समेत 5 को जिम्मेदार बताया

 




मध्य प्रदेश में सियासी उठापटक के बीच लापता 4 विधायकों की लोकेशन दूसरे दिन भी नहीं मिल रही है। इस बीच दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को लापता विधायकों के परिजन से पुलिस केस दर्ज कराने के लिए कहा है। सिंह ने कहा- परिजन इसकी तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले दिग्विजय ने ट्वीट कर हॉर्स ट्रेडिंग के जिम्मेदार नेताओं के नाम गिनाए। उन्होंने लिखा-




कमलनाथ सरकार सियासी उठापटक के बाद असंतोष समाप्त करने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है। इससे पहले दिग्विजय और सिंधिया समर्थक कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। इसके बाद सहयोगी दलों और निर्दलीय विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। इसमें ऐंदल सिंह कंषाना और बिसाहू लाल सिंह का नाम शामिल है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि लापता विधायकों के परिजन पुलिस में मामला दर्ज करा सकते हैं। सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने प्रदीप जायसवाल से इस्तीफा देने कहा है।




कमलनाथ ने कल विधायकों और मंत्रियों के साथ मंत्रणा की


कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि विधायकों की खरीद-फरोख्त के घटनाक्रम में जिन विधायकों के नाम चर्चा में आए थे, उनमें से वापस लौटे विधायकों के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंत्रियों की मौजूदगी में लंबी बैठक की है। इसमें मंत्रियों और विधायकों ने भाजपा पर पलटवार की रणनीति पर गंभीर मंथन किया, लेकिन इसे बेहद गोपनीय रखा जा रहा है। बैठक में अब तक लापता कांग्रेस के 3 विधायकों बिसाहूलाल सिंह, हरदीप सिंह डंग और रघुराज सिंह कंषा ना को लेकर भी चिंता जताई गई।


जबलपुर में संजय पाठक की 2 खदानें सील
दिग्विजय ने जिन 5 भाजपा नेताओं पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया है उनमें एक नाम जबलपुर के संजय पाठक का है। बुधवार को दिनभर सियासी उठपटक के बाद शाम को पटाक्षेप हुआ तो जबलपुर में पाठक की दो आयरन खदानें सील होना सामने आया। हालांकि, प्रशासन इसे निर्धारित समय पर कागजात जमा नहीं कर पाने कार्रवाही करना बताया। बताया गया है- संजय के चार्टर्ड प्लेन से कांग्रेस विधायकों को दिल्ली ले जाया गया था। भाजपा इसे कमलनाथ सरकार की बदले की कार्रवाई बता रही है।


निर्दलीय विधायक से इस्तीफा मांगा


इधर, सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल के ‘सरकार के किसी की भी हो, वे उसका समर्थन करेंगे’ बयान पर कहा कि उन्हें तत्काल सरकार से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम से भाजपा का असली चरित्र उजागर हो गया है।



कांग्रेस के 3 और एक निर्दलीय के बारे में नहीं चल रहा पता


राजनीतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ फेल हो गया। लेकिन, कांग्रेस के 3 और एक निर्दलीय विधायक अभी भी बड़े नेताओं के संपर्क से बाहर हैं। जो 4 विधायक गायब हैं, उनके नाम बिसाहू लाल सिंह, हरदीप सिंह डंग और रघुराज सिंह कंसाना (सभी कांग्रेस) हैं। इसके अलावा सुरेंद्र सिंह शेरा (निर्दलीय) शामिल हैं। जबकि वापस लौटने वाले 6 विधायकों में रामबाई और संजीव सिंह कुशवाह (बसपा), राजेश शुक्ला (सपा), ऐंदल सिंह कंसाना, रणवीर जाटव, कमलेश जाटव (तीनों कांग्रेस) हैं।


चार्टर्ड विमान से जबलपुर पहुंचीं थी रामबाई
पथरिया से बसपा विधायक रामबाई बुधवार देर रात चार्टर्ड विमान से जबलपुर पहुंचीं। यहां थोड़ी देर रुकने के बाद वे सड़क मार्ग से दमोह के लिए रवाना हो गईं। कयास लगाए जा रहे हैं कि रामबाई आज दोपहर तक भोपाल वापस आ जाएंगी और मुख्यमंत्री के साथ मिलकर पत्रकार वार्ता कर सकती हैं।




Popular posts
लॉकडाउन / महाराष्ट्र से लौटे मजदूरों ने कहा- जान का डर ताे सबकाे है साहब, बच्चे भूख से बिलखने लगे ताे पैदल ही घर के लिए निकल पड़े
इंटरव्यू / कंगना रनोट का खुलासा, कहा-'संजू का ऑफर लेकर रणबीर कपूर मेरे घर आए थे लेकिन मैंने इनकार कर दिया'
कोरोना / खरगोन में 62 साल के बुजुर्ग की मौत के 2 दिन बाद कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट; दिल्ली जमात से लौटे 2 और पेरिस से आया एक संदिग्ध आइसोलेट
लॉकडाउन पर अपील / उर्वशी रौतेला ने की सरकार से गुजारिश, बोलीं, 'जो लोग फंस गए हैं उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया जाए'
लॉकडाउन कविता / मुंबई की खाली सड़कें देखकर आयुष्मान ने लिखी कविता, कहा- ‘अमीर तो ये सब सह लेगा लेकिन गरीब नहीं सह पाएगा’